पटना, फरवरी 20 -- समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें सहानुभूति नहीं अवसर और सम्मान की जरूरत है। 2025-26 में दिव्‍यांगजनों के हितों के मद्देनज़र विभाग की ओर से दो नई योजनाएं दिव्‍यांगजन सिविल सेवा प्रोत्‍साहन योजना तथा मुख्‍यमंत्री दिव्‍यांगजन उद्यमी योजना शुरू की गई है। दिव्यांगजनों के बीच नि:शुल्क सहायक उपकरणों और बैट्री चालित ट्राईसाइकिल वितरण के लिए निर्धारित पात्रता और शर्तों में आंशिक संशोधन को मंजूरी दी गई है। मंत्री सहनी शुक्रवार को बिहार में पहली बार समाज कल्याण विभाग के तहत संचालित दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के बैनर तले आयोजित 'दिव्‍यांगजन महोत्‍सव, 2026 ' का उद्घाटन करने के बाद उसे संबोधित कर रहे थे। समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने कहा कि यह आयोजन इस...