पीलीभीत, जनवरी 12 -- पूरनपुर। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में हिंद दी चादर धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी शताब्दी तथा धन-धन संत महराज किशन सिंह जी (राड़ा साहिब) की पावन सालाना बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित महा-आध्यात्मिक समागम का रविवार को समापन हो गया। विशेष दीवान में संत बाबा बलकार सिंह ने पावन कीर्तन एवं गुरमत विचारों से संगत को निहाल कर दिया। गुरु वाणी की मधुर धुनों से विद्यालय परिसर भक्तिरस में डूब गया। संगत गुरु चरणों में नतमस्तक होकर नाम-सिमरन में लीन दिखाई दी। प्रवचनों में संत बाबा बलकार सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि संतों के दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को संस्कारवान बनाएं। ईशर अकादमी प्रबंधन ने सभी संतों और उपासकों को कंबल उपहार स्वरूप प्रदान किए। कीर्तन, सत्संग और अरदास के माध्यम से आध्यात्मिक च...