मेरठ, जून 26 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई में खेली जा रही विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को सीनियर वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस ने दिव्य राज की शतकीय पारी से फाइनल में जगह बनाई। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 260 रन बनाए। दिव्य राज ने 64 गेंद में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके व 8 छक्के लगाकर 106 रन की नाबाद पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ टाइटंस की टीम ने 17.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 170 रन बनाए। देवराज ने 40 रन बनाए। मेरठ चैंपियंस पहले ही सीनियर वर्ग के फाइनल में पहुंच चुकी है। मेरठ चैंपियंस और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी टाइटंस के बीच में फाइनल मैच खेला जाएगा। आयोजन सचिव व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.