हरिद्वार, जनवरी 12 -- दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कहा है कि युवा होना केवल उम्र नहीं, बल्कि विचार और ऊर्जा का नाम भी है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का स्मरण करते हुए कहा कि पश्चिम का विज्ञान और भारत का अध्यात्म जब एक साथ मिलेंगे, तभी विश्व में चमत्कार होगा। स्वामी विवेकानंद जयंती और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के 30वें स्थापना दिवस पर सोमवार को सेवा कुंज परिसर चंडीघाट में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से किया। इसका संचालन करते हुए चतुर्वेदी ने दिव्य प्रेम सेवा मिशन का 30 वर्षों का सफर और प्रमुख प्रकल्पों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.