सहारनपुर, नवम्बर 16 -- चिलकाना। क्षेत्र के पटनी गांव में श्री गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) के मार्गदर्शन में वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी पर दिव्य नारी उत्कर्ष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद की सक्रिय सदस्यों को देव स्थापना, गृह मंदिर स्थापना, वेद स्थापना, बलिवैश्य महायज्ञ, संस्कार परंपरा, धर्मघट/ज्ञानघट स्थापना, तुलसी रोपण, सूर्याराध्य दान और नाम पट्टिका लगाने संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम युग ऋषि, वेदमूर्ति, तपोनिष्ठ गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.