अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या, संवाददाता। मकर संक्रांति के पुण्य काल के अवसर पर सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर देवताओं के दिन की शुरुआत का उत्सव मनाया गया। इस मौके पर गुरुवार को राम मंदिर में आयोजित उत्सव के दौरान रामलला का अभिषेक कर पंचोपचार पूजन किया गया। इसके साथ ही उन्हें नवीन परिधानों से अलंकृत किया गया। इसी कड़ी में राम दरबार के अलावा शेषावतार व परकोटे के भी सभी मंदिरों में भी देवी-देवताओं का पूजन किया गया। इसके उपरांत उरद व मेवे की अलग-अलग खिचड़ी के साथ दही व देशी घी का भोग लगाया गया। इस दौरान तिल -गुड के बने पदार्थों का भी भोग लगाया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पहली बार एक नयी परम्परा की भी नींव डाली और रामलला के चरणों में विशेष प्रकार से बनाए गए पतंग व उसकी डोर उनके कर-कमल में में समर्पित की गयी। इसकी पुष्टि करते हु...