हल्द्वानी, मार्च 23 -- लालकुआं। शांतिकुंज हरिद्वार से चली दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा रविवार को अवंतिका मंदिर लालकुआं पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योति के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। अखंड दीपक जन्म शताब्दी वर्ष 2026 की तैयारी के लिए शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से देशभर में ज्योति कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य आध्यात्म के विचारों को घर- घर पहुंचाना है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार ने कहा कि ज्योति कलश यात्रा का स्वागत करने पर वह स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ-साथ कीर्तन गाए। यात्रा में कुमाऊं समन्वयक दिनेश चन्द्र मैखुरी, वीपी बुधानी, नवीन चन्द्र भट्ट, भुवन चन्द्र पन्त, दीप्ती भट्ट, शान्ति काण्डपाल, विनिता और दीपा पांडे आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.