विकासनगर, अप्रैल 25 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कालोनी डाकपत्थर में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम की वरीयता सूची में स्थान हासिल करने वाली दो छात्राओं को नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की। समिति के कोषाध्यक्ष सुबोध गोयल ने कहा कि प्रदेश की वरीयता सूची में साल दर साल विद्या भारती के स्कूल अपना परचम लहरा रहे हैं। इन स्कूलों में शिक्षा के साथ ही संस्कार भी दिए जाते हैं, संस्कृति को बचाए रखने के लिए भी विद्या भारती के स्कूल कार्य कर रहे हैं। इनमें पढ़ने वाले बच्चों के मन में भारतीय संस्कृति के मूल तत्व भरे जाते हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में 21वां स्थान हासिल करने वाली छात्रा दिव्या रांगड़ और इंटरमीडिएट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.