बुलंदशहर, फरवरी 5 -- शास्त्रीनगर निवासी योगेश कुमार अत्री की पुत्री दिव्या चौधरी ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में बड़ी सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने शिक्षाशास्त्र विषय में 300 में से 206 अंक प्राप्त कर 99.78 परसेंटाइल हासिल किए हैं। दिव्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने जीवनसाथी, परिजनों और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने बताया की भविष्य में वह शोध के माध्यम से देश के निर्माण और समाज के उत्थान के लिए सेवा करना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। शुरू से ही दिव्या का मन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने का था। नेट जेआरएफ होने के बाद अब वह आगे प्रोफेसर बनकर जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.