देवरिया, दिसम्बर 23 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दिव्यांश कुमार का उत्तर प्रदेश थ्रो बॉल के सब जूनियर टीम के लिए चयन हुआ है। उनके इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। क्षेत्र के चिलवन मोहान गांव के प्रधान इन्द्रजीत गौतम का बेटा दिव्यांश रुद्रपुर नगर के सन साइन एकेडमी में कक्षा नौ की पढ़ाई करता है। दिव्यांश पढाई में भी अपने विद्यालय में मेधावी है। 21 दिसम्बर को वाराणसी में थ्रो बॉल के सब जूनियर टीम का चयन हुआ। जिसमें दिव्यांश कुमार का चयन टीम में दूसरे नम्बर के प्लेयर के रूप में हुआ। उनके इस सफलता पर प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश यादव, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष रमेश गुप्ता, जितेन्द्र यादव, इन्द्रजीत कुमार, महेन्द्र चौरसिया, किशोर कुमार, अरविन्द कुमार, अशोक कुमार, अवधेश कुमार आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.