हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेवी दिव्यांशी मिश्रा का 26 जनवरी को नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। प्रभारी एनएसएस अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने बताया कि दिव्यांशी एनएसएस के अलावा नमामि गंगे अभियान की सक्रिय स्वयंसेवी भी हैं। स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में लगातार योगदान देती रही हैं। उत्तराखंड से परेड के लिए मात्र चार स्वयंसेवकों का चयन हुआ है। जिनमें कुमाऊं मंडल से एकमात्र दिव्यांशी का नाम शामिल है। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा, डॉ.गीता पंत, डॉ.रेखा जोशी, डॉ. फकीर सिंह, डॉ. हिमानी ने उनके चयन पर खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.