हापुड़, दिसम्बर 4 -- हापुड़ । कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। विधायक सदर द्वारा 14 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए। शिविर में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत 14 दिव्यांगजनों को विधायक विजयपाल आढ़ती ने कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरित किए। इसमें सात को ट्राईसाइकिल, चार व्हीलचेयर और तीन को स्मार्ट केन दी गईं। विधायक विजय पाल आढ़ती ने सरकार की ओर से दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी परिवारों को दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, सीएमओ डॉ सुनील त्यागी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.