प्रयागराज, फरवरी 8 -- कौशल विकास ने दिव्यांगों के लिए 13 जनवरी से 2.0 विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत दिव्यांगों को बेसिक मेडिकल प्रशिक्षण और सोलर पैनल इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जनपद में 800 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 35 प्रतिशत महिलाओं और 5 प्रतिशत दिव्यांगों के लिए सीट आरक्षित है। कौशल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि इसमें तीन महीने का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों को नौकरी भी दिलाई जाएगी। इसके अलावा पांच लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वह बाहर न जा कर खुद का व्यापार कर सकें। इस ऋण पर पांच वर्ष तक ब्याज नहीं लिया जाएगा। पांच वर्ष के भीतर पैसा जमा करने पर 50 हजार की छूट मिलेगी। जिले में झलवा, जसरा, ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.