एटा, दिसम्बर 1 -- सम्रग शिक्षा-समेकित शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को संकिसा का एक्सपोजर विजिट कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम पर जाने वाले छात्र-छात्राओं, अभिभावकों की बस को बीएसए दिनेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला समन्वयक संजय मिश्रा ने बताया कि भ्रमण कार्यक्रम में 150 दिव्यांग छात्र-छात्राएं, 50 अभिभावक शामिल हुए। इनको संकिसा में भगवान बुद्ध से जुड़े पार्क, मंदिरों का भ्रमण कराया गया। भ्रमण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भगवान बुद्ध के संदेश, संकिसा स्थल एवं अन्य स्थानों को दिखाया गया। भ्रमण कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने भगवान बुद्ध के बारे में जानकारी प्राप्त की है। उनके संदेशों को जाना है। भ्रमण कार्यक्रम में स्पेशल एजूकेटर गौरव सिंह, रंजना शर्मा, मनीष जैन, निधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.