समस्तीपुर, मई 25 -- सिंघिया। नगर पंचायत एक गांव में शुक्रवार की देर रात एक लड़की ने लोगों से दिव्यांग लड़के से शादी नहीं करने की गुहार लगाई। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने पहुंच कर मामले पर पहल किया। पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसकी बड़ी बहन कुशेश्वरस्थान में उसकी शादी विकलांग लड़के से कराने का प्लान तैयार किया था। इसकी जानकारी होने पर वो भाग खड़ी हुई। इस दौरान घर वालों ने जबरने करने लगे। पुलिस ने सभी को लड़की के इच्छा के विरुद्ध शादी नहीं करने की हिदायत देते हुए पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया। वही लड़की को उसके घर भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी एक ही परिवार के थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.