काशीपुर, जून 1 -- काशीपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद देवभूमि महिला शाखा द्वारा 20 जुलाई को विशेष निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर लगाया जाएगा। जिसमें 100 से अधिक दिव्यांग लोगों को कृत्रिम उपकरण दिए जाएंगे। रविवार को उदयराज हिन्दू इंका प्रेक्षागृह में भाविप महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ. शिखा चौहान पत्रकारों से रूबरू थीं। उन्होंने कहा कि आगामी 20 जुलाई को मंडी पुलिस चौकी के पास एक निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर लगेगा। जिसमें जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग निशुल्क दिए जाएंगे। कृत्रिम अंग ऐसे व्यक्तियों को दिए जाएंगे जो पूर्ण रूप से चलने में असमर्थ हैं। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस कार्य में सहायता करना चाहता है, तो वह सहायता कर सकता है। यहां सचिव अनुजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष ...