अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत संगठन सक्षम (समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) का जिला अधिवेशन रविवार को केशव सेवा धाम में आयोजित हुआ। अधिवेशन के दौरान सक्षम अलीगढ़ की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई, जिसमें विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि संगठन की गतिविधियां जिला स्तर पर और प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें। वक्ताओं ने कहा कि सक्षम संगठन दिव्यांगजनों को केवल सहानुभूति नहीं बल्कि, सम्मानजनक जीवन, समान अवसर और आत्मनिर्भर बनने का मार्ग प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में आगामी प्रशिक्षण, सेवा कार्यों औ...