हरिद्वार, जनवरी 3 -- डीएम मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले का कोई भी दिव्यांग व्यक्ति दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष शिविर लगाकर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जाए। शनिवार को कैम्प कार्यालय में जिला प्रबंधन समिति (डीएमटी) की बैठक में डीएम ने कहा कि दिव्यांगजनों का सर्वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जाए। उन्होंने स्वरोजगार के इच्छुक दिव्यांगजनों की सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि उनको विभिन्न योजनाओं और कंपनियों के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा सके। इस बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह सहित कई अफसर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.