गाजीपुर, जनवरी 16 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिधरा गांव में दबंगों ने घर में घुसकर दिव्यांग सहित दो सगे भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित की मां ने दो नामजद और 16-17 अज्ञात के खिलाफ सैदपुर कोतवाली में तहरीर दी है। कुंती देवी पत्नी नान्हू राजभर ने सैदपुर कोतवाली मे तहरीर देते हुए बताया कि उनके बेटे आकाश राजभर और विकास राजभर को दबंगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे अधमरा छोड़कर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उन दोनों में विकास दिव्यांग भी है। पीड़िता के अनुसार नए साल पर दो युवक गांव में चक्कर लगा रहे थे। संदिग्ध लगने पर उन्होंने घूमने से मना किया। ये बात उन्हें इतनी बुरी लगी कि करीब एक पखवारे बाद गुरुवार को दोनों गोल बनाकर करीब 16-17 बाहरी अज्ञात लोगों के साथ आए। घर में घुसकर मारपीट कर दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.