बागपत, फरवरी 23 -- बड़ौत। भूमि विवाद में रविवार की शाम इंटरनेशनल शूटर रह चुके प्रवीण तोमर पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की। पीड़ित को जान से मारने की धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सोमवार को पीड़ित पक्ष के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शूटर दिव्यांग प्रवीण तोमर का आरोप है कि रविवार को जब वह अपने खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे, तभी विपक्षी लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। वह किसी तरह से बच गया, जबकि हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। उसे जान से मारने की धमकी देने का विडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। बताया कि उन्होंने गांव में एक भूखंड खरीदा था और उसका विधिवत कब्जा भी प्राप्त कर लिया था। आरोप है कि पड़ोसी उक्त जमीन को लेकर लगातार व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.