रुडकी, फरवरी 3 -- जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र की ओर से मंगलवार को ड्रग वेयर हाउस परिसर में आयोजित शिविर में 20 दिव्यांगजनों को जांच के बाद प्रमाण-पत्र जारी किए। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकेश पांडेय और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार ने दिव्यांगों की पात्रता की जांच की। शिविर में जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र के प्रबंधक तनवीर ने बताया कि दिव्यांगजनों के लिए पेंशन, उपकरण सहायता, स्वरोजगार और शिक्षा से जुड़ी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रमाण-पत्र जारी किए गए दिव्यांगों के यूनिक आइडी कार्ड के लिए आवेदन भी लिए जाएंगे, जिससे उन्हें भविष्य में सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। शिविर में सुनील यादव, अंजलि सैनी, साक्षी सैनी, आसिफ और विजय आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...