पीलीभीत, फरवरी 21 -- बिलसंडा। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर शनिवार को चरखोला रोड पर स्थित बारातघर में दिव्यांगों को ट्राई साईकिल, बैशाखी, व्हील चेयर समेत तमाम सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि दिव्यांगजनों का पंजीकरण भी होगा। जो लोग अब दिव्यांग सर्टिफिकेट नहीं बनबा पाए उनकी सुविधा के लिये डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...