आजमगढ़, जनवरी 31 -- आजमगढ़,संवाददाता। संयुक्त सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय पर शनिवार को दिव्यांग शिक्षक का पुत्र और पुत्री ने वेतन भुगतान को लेकर जमकर बवाल किया। इस दौरान उन्होंने डीआईओएस पर वेतन भुगतान के लिए 25 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया और कहा कि शेष 17 लाख रुपये न पाने पर वेतन रोक दिया है। कार्यालय के कर्मचारियों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। वहीं जेडी ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर मामले की सुनवाई की। इसके बाद जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अंजुमन इस्लामिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौना लालगंज को वर्ष 2002 में सरकारी अनुदान में शामिल किया गया था। इस दौरान तीन पुराने शिक्षकों के स्थान पर तीन नए लोगों को शामिल करते हुए नियुक्ति की गई थी। नियुक्ति का मामला विरोधी पक्ष की तरफ से हाईकोर्ट में चला गया था। दिव्यांग शिक्षक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.