साहिबगंज, नवम्बर 18 -- साहिबगंज। आरपीएफ साहिबगंज पोस्ट की पुलिस ने सोमवार की सुबह पैसेंजर ट्रेनों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान 18 लोगों को के दिव्यांग व महिलाओं के लिए सुरक्षित डिब्बे में सफर करते हुए हिरासत में लिया गया। आरपीएफ ने यह अभियान साहिबगंज रामपुरहाट कटवा और फरक्का एक्सप्रेस में चलाया। पैसेंजर ट्रेनों की जांच अभियान में शामिल सब इंस्पेक्टर शुभम किशोर ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के दिव्यांग व महिला डिब्बे में लोगों को सफर करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान 18 लोगों को हिरासत में लेकर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। वहां जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। अभियान में एएस आई रवींद्र कुमार तिवारी, रंजीत कुमार, प्रसेनजीत दास आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...