रुद्रपुर, मार्च 12 -- रुद्रपुर। गांधी पार्क में 16 और 17 मार्च को प्रस्तावित दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। नेपाल टीम के खिलाड़ी अन्य खेलों में व्यस्त होने के कारण इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे, जिसके चलते यह निर्णय लिया गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी नागेंद्र शर्मा ने बताया कि नेपाल टीम इस टूर्नामेंट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी, लेकिन उनके खिलाड़ियों की उपलब्धता न होने से टूर्नामेंट को तय तिथि पर आयोजित करना संभव नहीं हो सका। नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस चैंपियनशिप के माध्यम से दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और व्हीलचेयर क्रिकेट को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.