रुडकी, जून 17 -- लक्सर निवासी सुनील कुमार की पुत्री पायल जन्म से दिव्यांग है। 14 फरवरी 2025 को उसकी शादी रोगला हतोली थाना बेहट जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के अंकित गुप्ता के साथ हुई थी। ससुरालियों को उसके दिव्यांग होने की बात बता दी गई थी इसलिए उन्होंने सगाई में कोई एतराज नहीं किया। आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ससुरालिए उसे दिव्यांग होने का ताना मारते हुए परेशान करने लगे। करीब दो सप्ताह बाद पायल के भाई हिमांशु और अंशुल रीति रिवाज के मुताबिक उसे मायके ले आए। पायल के मुताबिक उसे मायके भेजने से पहले ससुरालियों ने कहा कि वे अब दहेज में एक कार और 10 लाख रुपये मिलने पर ही उसे वापस लाएंगे। बाद में पायल और उसके परिजनों ने कई बार उनसे बातचीत की लेकिन वे साथ रखने को तैयार नहीं हुए। इस पर पायल ने लक्सर कोतवाली में तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.