मिर्जापुर, जुलाई 26 -- मिर्जापुर,संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से कृत्रिम अंग एवं सहायक सहायक उपकरण योजनान्तर्गत कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों को ब्रेल किट दिया जाएगा। साथ ही स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर में से कोई एक उपकरण कक्षा-9 से लेकर पी०एच०डी० स्तर तक के विद्यार्थियों को अनुमन्य होगा। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन, टेबलेट व डेजीप्लेयर जैसे उपकरण किसी भी शासकीय निधि जैसे-भारत सरकार/राज्य सरकार / स्थानीय निकाय से पिछले 05 वर्षों में लाभान्वित न किया गया हो। उन्हें दिया जाएगा। उपकरणों को प्राप्त करने के लिए https://divyangjanup.upsdc.gov.in पोर्टल पर अभिलेखों के साथ ऑनलाईन आवेदन करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.