गिरडीह, फरवरी 22 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर गुनियाथर पंचायत की दिव्यांग युवती सुलेखा कुमारी को ट्राइसाइकिल व दो बैसाखी उपलब्ध करवाई गई। उपकरण मिलने के बाद दिव्यांग लड़की के परिवार मे खुशियां देखी गई। सीओ सह सीडीपीओ श्यामलाल मांझी ने बताया कि दिव्यांग दिव्यांग लड़की के नाम से पूर्व में ही बैसाखी एवं ट्राई साईकिल मिलने की स्वीकृति दी गई थी। कार्यालय में उपकरण आते ही लाभुक को उपरोक्त उपकरण उपलब्ध करवा दिया गया। मौके पर सीओ श्यामलाल मांझी, सहायक प्रमोद कुमार, अनुसेवक मनोज सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...