नोएडा, दिसम्बर 14 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 के बहलोलपुर गांव में रहने वाली एक दिव्यांग युवती के साथ धोखाधड़ी और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए फेज-तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पैर से दिव्यांग है। वह एक लड़के से फोन पर बात करती थीं। आरोपी का नाम अरविंद है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। बातचीत के दौरान अरविंद ने खुद को अविवाहित बताया था। पिछले दिनों युवती को पता चला कि अरविंद विवाहित है। इसके बाद उसने अरविंद से बात करना बंद कर दिया। आरोप है कि यह बात आरोपी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने फोन पर धमकी देना शुरू कर दिया। पीड़िता ने जब आरोपी के नंबर को ब्लॉक कर दिया तो वह नंबर बदल-बदल कर कॉल और मैसेज करना शुरू कर दिया। आरोपी ने कहा कि यदि वह उससे बात नहीं करेगी तो ...