मुरादाबाद, फरवरी 5 -- कटघर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दिव्यांग युवती से छेड़छाड़ और अश्लीलता की। बीते 27 दिसंबर को हुई घटना के समय पीड़िता के पिता परिवार सहित अपने भाई के तीजे में शामिल होने गए थे। वापस आने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के पंडित नगला चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी दोनों पैरों से दिव्यांग है। शिकायतकर्ता के अनुसार बीते 27 दिसंबर को वह परिवार के साथ अपने बड़े भाई के तीजे में गया था। घर में दिव्यांग युवती अकेली थी। उसी दौरान रात को रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के सिकरौर निवासी केदार सिंह घर में घुस आया। आरोपी ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वापस लौटकर आया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.