पटना, दिसम्बर 1 -- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक शोध संस्थान में दिव्यांग महोत्सव का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यक्रम जीवन ज्योति एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी, दिव्यांग विकास मंच समेत विभिन्न संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। मुख्य अतिथि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन विजयलक्ष्मी समेत अन्य ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने नृत्य, फैशन शो, शेरो शायरी, व्हीलचेयर फैशन शो में प्रतिभा दिखाई। दिव्यांगों ने महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने प्रस्तुती से सभी का ध्यान आकर्षित किया। अंत में बच्चों को उत्साहवर्द्धन के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर रवि रंजन, पप्पू कुमार, प्रेमलता, राकेश कुमार समेत कई अन्य गणमान्...