कौशाम्बी, फरवरी 13 -- पति की मौत के बाद दिव्यांग महिला देशी शराब बेचने लगी। बुधवार की शाम पुलिस ने छापा मारकर महिला के कब्जे से 24 पाउच शराब बरामद किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है। सचवारा गांव की सुमित्रा देवी दिव्यांग है। उसके पति केशन सरोज का निधन हो चुका है। सुमित्रा सरकारी देशी शराब की दुकान में बिकने वाली पाउच को घर में बैठकर बेचती थी। इसकी लगातार पुलिस को शिकायत मिल रही थी। बुधवार की शाम को एसआई चंदन सिंह ने हमराहियों के साथ महिला के घर पर छापा मार दिया। महिला दो पाउच आंचल में रखकर बैठी थी। इसे महिला सिपाही ने बरामद किया। इसके बाद बगल में रखे कपड़े के नीचे से पुलिस को 22 पाउच विण्डीज लाइम देशी शराब मिली। शराब को बरामद कर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। दिव्यांग होने पर थाना से ही महिला को हिदायत देकर मुचलके पर छोड़ दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.