बुलंदशहर, फरवरी 6 -- पॉटरी सेंटर में रहने वाली दिव्यांग कृपा देवी पत्नी हरी सिंह ने बताया कि वह पॉटरी में मजदूरी करती हैं। गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे वह अपनी व्हील चेयर से पाटरी से बाहर किसी कार्य से आ रही थी। इसी दौरान आवारा कुत्ता ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन कुत्ते ने उनकी बाए बाजू पर कई जगह काट लिया। जिससे उनकी बाजू में घाव हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने किसी तरह से आवारा कुत्ते को भगाया। जिसके बाद स्वजन महिला को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे रेबीज का टीका लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...