मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के पुराने प्रसव केंद्र के समीप गुरुवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता वाले कुल 60 दिव्यांगों की जांच की गयी। बताया गया कि गुरूवार को दिव्यांग बोर्ड में कुल 60 दिव्यांगों को जांच के लिये रजिस्ट्रेशन किया गया था। जिसके बाद बोर्ड में हड्डी के कुल 40 दिव्यांगों की जांच हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ निरंजन कुमार ने किया। वहीं नेत्र के कुल 8 दिव्यांगों की जांच नेत्र विशेषज्ञ डॉ किस्टो द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त मानिसक रूप से दिव्यांग कुल 12 दिव्यांगों की जांच फिजिशयन डॉ रमन द्वारा किया गया। सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि प्रत्येक गुरूवार को दिव्यांगों की जांच के लिये अस्पताल में दिव्यांग शिविर लगाया जाता है। जहां दिव्यांगों के ...