दरभंगा, अगस्त 2 -- दरभंगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा के जन्मदिन पर पुअर होम स्थित दृष्टि दिव्यांग बच्चों के स्कूल पहुंचकर बच्चों से केक कटवाकर खिलाया और उपहार दिया। इस कार्यक्रम का आयोजन राहुल गांधी युवा ब्रिगेड की ओर से अखिलेश झा और रजनीश चौबे ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयानंद पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, मो. असलम, रेयाज अली खां, मनोज झा, रतिकांत झा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.