चंदौली, दिसम्बर 2 -- चकिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सोमवार को समेकित शिक्षा के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एकेडमिक स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विकासखंड चकिया एवं शहाबगंज के विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। खेल प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, रस्साकसी, सुलेख, आलेख, चित्रकला, गणित और छूकर पहचानों आदि प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दुबे, दिनेश मिश्रा, बाबूलाल, राजेश पटेल, मनोज सिंह गुड्डू, भार्गव, अखिलेश, वासुदेव शर्मा, विष्णु प्रसाद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.