सिद्धार्थ, फरवरी 8 -- बर्डपुर । ब्लॉक संसाधन केंद्र बर्डपुर के सभागार में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। समापन सत्र में खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यधारा के विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों को समान अवसर दिलाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी है, क्योंकि इससे शिक्षकों की संवेदनशीलता, कौशल और कार्य-पद्धति में सुधार होगा। प्रशिक्षक विनोद मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षक अनुभवी हैं और समय-समय पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण का अनुश्रवण करेंगे। प्रशिक्षक संतोष चंद्र समेत किरन मद्धेशिया, अभिषेक यादव, संगीता सोनी, निशि, अभिनव, दुर्गेश आजाद, इस्तियाक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.