बक्सर, दिसम्बर 13 -- युवा पेज के लिए डुमरांव में समावेशी शिक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न कन्या मध्य विद्यालय में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शिक्षण पर हुआ मंथन फोटो-13, कैप्सन:- शनिवार को डुमरांव में आयोजित समावेशी शिक्षा के प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक डुमरांव, संवाद सूत्र। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन शनिवार को स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों से आए सामान्य शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों की पहचान, उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन तथा उनकी क्षमता के अनुरूप शिक्षा प्रदान करना था, ताकि विद्यालय में उनका ठहराव सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरा...