आगरा, दिसम्बर 8 -- समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा के अंतर्गत सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सिढ़पुरा में दिव्यांग बच्चों को सहायता उपकरण प्रदान किए गए। सिढ़पुरा, पटियाली, गंजडुंडवारा एवं अमांपुर ब्लॉक के 6 से 14 वर्ष के पंजीकृत दिव्यांग बच्चों को एलिम्को कानपुर के सहयोग से ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कैलीपर, श्रवण यंत्र, रोलेटर, कृत्रिम अंग आदि विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, विशिष्ठ अतिथि बीएसए सूर्य प्रताप सिंह ने दीप जलाकर किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता ने विभाग द्वारा दिव्यांग बच्चों के हितार्थ किए जा रहे प्रयासों की जमकर सराहना की। बीईओ सुरेन्द्र अहिरवार ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.