आगरा, दिसम्बर 17 -- समग्र शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों को सहायक उपकरण/ यंत्र उपलब्ध कराए जाने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कैंप का आयोजन विकास खण्ड मलपुरा में किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश सरकार के महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार की मंत्री बेबीरानी मौर्य ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन कर एलिम्को कानपुर में सहयोग से बच्चों को उपकरण वितरित किए। बच्चों को ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, सीपी चेयर, रोलेटर आदि उपलब्ध कराए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गोंड, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा कुलदीप तिवारी आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...