मऊ, दिसम्बर 24 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। शासन के मंशा के अनुरूप सर्व शिक्षा अभियान द्वारा चलाई जा रही शिक्षा योजना (समावेशी शिक्षा) के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र गोंठा पर दिव्यांग बच्चों को शिक्षित और प्रशिक्षित करने लिए सहायक अध्यापकों का चल रहा पांच दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण में विद्यालयों के सहायक अध्यापकों ने प्रशिक्षण लिया। समापन सत्र का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि सभी सहायक अध्यापकों को दिव्यांग बच्चों के शिक्षा हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत अध्यापक अपने विद्यालय में जाकर दिव्यांग बच्चों को मुख्य धारा में जोड़ सकें। सन्दर्भदाता मिथिलेश कुमार और अवधेश यादव द्वारा सहायक अध्यापकों को दिव्यांग बच्चों के शिक्षा में आने वाले अवरोध ...