मथुरा, दिसम्बर 6 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र पर दिव्यांग बच्चों को एम्लिको कंपनी के सहयोग से निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए। समग्र शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के करीब 160 जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, सुनने की मशीन एवं किट बांटी गई। शुभारंभ मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने मां शारदे के समक्ष दीप जलाकर किया। बीएसए रतन कीर्ति, बॉबी प्रधान, दिगंबर प्रधान आदि अतिथि रहे। वहीं हर्ष, योगिता, सपना, काजल, पलक, लक्ष्य आदि बच्चों को उपकरण दिए गए। बीएसए रतन कीर्ति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से दिव्यांगों को मुख्य धारा में जोड़ रहे हैं। डॉ. पिंटू कुमार ने कहा कि उपकरण वितरण से पूर्व बच्चों की जांच कर उनकी वास्तविक जरूरत के अनुसार उपकरण दिए गए हैं। इस दौरान मंडलीय महामंत्री भगवान सिंह, एआरपी कुलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, मोहन गुप्ता,...