गंगापार, फरवरी 13 -- समग्र शिक्षा अभियान समावेशी शिक्षा के अंतर्गत मऊआइमा में दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक स्तरीय पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। बीआरसी मऊआइमा में ब्लॉक के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान बीईओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समावेशी शिक्षा केवल एक योजना नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। संदर्भदाता अजय कुमार और कुसमा द्विवेदी ने दिव्यांगता के विभिन्न प्रकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में शैलेंद्र श्रीवास्तव, बृजेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, संदीप कुमार, अमृता सिंह, आशा ओझा, कटारी लाल, विनय यादव, दिव्या भारती सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.