कटिहार, दिसम्बर 26 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में अब दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं की जिम्मेदारी तय रूप से एक नोडल शिक्षक निभाएंगे। समावेशी शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल समग्र शिक्षा अभियान के तहत की जा रही है। नोडल शिक्षक न सिर्फ दिव्यांग बच्चों की पहचान करेंगे, बल्कि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, बिना भेदभाव के पढ़ाई सुनिश्चित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। शिक्षकों की भूमिका किया गया स्पष्ट नोडल शिक्षकों की भूमिका स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई है। वे अपने-अपने विद्यालयों में दिव्यांग बच्चों की पहचान करेंगे, उनकी दिव्यांगता के प्रकार को समझेंगे और ब्रेल किट, ट्राईसाइकिल, हियरिंग एड जैसे सहायक उपकरणों की जानकारी द...