देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। दिव्यांग बच्चों को प्री- प्राइमरी की शिक्षा देने के लिए जिले में बचपन-डे- केयर सेन्टर की स्थापना की जाएगी। जिसमें 3 से 7 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को स्पेशल शिक्षकों के माध्यम से शिक्षित किया जाएगा। बचपन- डे- केयर सेन्टर की स्थापना के लिए भवन की तलाश की जा रही है। वहीं डे केयर सेन्टर में मुलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से प्रस्ताव मांगा गया है। दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित एवं सामान्य रूप से मानसिक मंदता वाले दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए जिले में बचपन- डे- केयर सेन्टर की स्थापना की जाएगी। जिसमें 3 से 7 वर्ष के 60 बच्चों को एक साथ प्री- प्राइमरी की शिक्षा दी जाएगी। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए उन्हे ड्रेस, बैग एवं कॉपी- किताबें उपलब्ध कर...