देवघर, जुलाई 12 -- मारगोमुंडा,प्रतिनिधि। उत्क्रमित मध्य विद्यालय महजोरी में शुक्रवार को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग बच्चों के लिए एक दिवसीय जांच सह वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू, मुखिया सुधीर मंडल, विद्यालय के सचिव धनेश्वर पंडित, रिसोर्स टीचर भागवत कुमार ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर के दौरान दिव्यंगता प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए कई बच्चों का आवेदन लिया गया। शिविर के दौरान दिव्यांग स्कूली बच्चों के बीच ट्राई साईकिल, टीएलएम किट, सीपी व्हीलचेयर, ब्रेल किट, कान में सुनने के लिए किट आदि का वितरण किया गया। मौके पर रिसोर्स टीचर ने बताया कि दिव्यांग स्कूली बच्चों के लिए पूर्व में आयोजित शिविर के दौरान जांच किए गए बच्चों के लिए आवश्यक सहायक सामग्री शिविर के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.