बेगुसराय, नवम्बर 29 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को बीआरसी भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संभाग प्रभारी रौशन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को सामान्य बच्चों के समकक्ष लाने तथा उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत 06 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अनेक विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिया लषण मध्य विद्यालय, समसा के कक्षा 6 के प्रियांशु कुमार ने बोरा रेस, कक्षा 7 की रौशनी कुमारी ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं, सिया लषण उच्चतर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.