दरभंगा, फरवरी 22 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर शनिवार को कामेश्वरी प्रिया राजकीय मूक-बधिर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच जूते-चप्पल का वितरण किया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सहायक निदेशक आशीष अमन ने बच्चों के बीच इन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बताया गया कि इन विशेष बच्चों की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार और विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...