सीवान, नवम्बर 26 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। विश्व दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को बीआरसी रघुनाथपुर में दिव्यांग स्कूली बच्चों के बीच खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। समावेशी शिक्षा के संसाधन शिक्षक रजित शर्मा ने बताया कि अलग-अलग तरह के दिव्यांग बच्चों (बालक और बालिका) के बीच अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जबकि बौद्धिक रूप से दिव्यांग बालकों के लिए जलेबी दौड़ प्रतियोगिता होगी। जबकि दिव्यांग बालिकाओं के बीच 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पूर्ण रूप से दृष्टि दिव्यांग बालकों के बीच गायन-वादन की प्रतियोगिता होगी। वहीं पूर्ण रूप से दृष्टि दिव्यांग बालिकाओं के बीच ब्रेल लेखन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। श्रवण दिव्यांग बालकों के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.