कौशाम्बी, फरवरी 14 -- खंड शिक्षा कार्यालय चायल में दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने और समावेशी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी हिना सिद्दीकी ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में 27 प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों ने प्रतिभाग कर समावेशी शिक्षा की विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांग बच्चों की विशेष शैक्षणिक आवश्यकताओं, उनकी प्रारंभिक पहचान, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा विद्यालय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने समावेशी शिक्षा से जुड़े प्रावधानों, भारतीय पुनर्वास परिषद के दिशा-निर्देशों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निर्धारित प...